80th Independence Day. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवासीय परिसर में ध्वजारोहण किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर राष्ट्र के गौरव, शौर्य और असंख्य बलिदानों को स्मरण करने का विशेष दिवस है. इस गौरवपूर्ण अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

मुख्यमंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने उत्तराखंड के विकास की शपथ ली है. इस शपथ को हम लगातार पूरा करते रहेंगे.

वहीं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव और अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *